Hanuman Chalisa

100वें वनडे में शतक बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बने वॉर्नर

गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (19:49 IST)
बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर डेविड वॉर्नर एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 100वें मैच में शतक बनाने वाले दुनिया के आठवें और ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज  बन गए हैं। 
           
30 वर्षीय वॉर्नर ने भारत के खिलाफ गुरुवार को यहां चौथे वनडे में 119  गेंदों में 12 चौकों   और दो छक्कों की मदद से 124 रन की शानदार पारी खेली जो उनके करियर का 14वां शतक था। वॉर्नर ने इस तरह अपने 100वें वनडे को यादगार बना दिया। 
           
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर से पहले यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज, क्रिस गेल और रामनरेश सरवन, न्यूजीलैंड के क्रिस कैर्न्स, पाकिस्तान के युसूफ योहाना, श्रीलंका के कुमार संगकारा और इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक को हासिल थी। 
 
वॉर्नर से पहले यह कारनामा करने वाले आखिरी बल्लेबाज सरवन थे, जिन्होंने मई 2006 में यह उपलब्धि हासिल की थी। 
           
इन आठ बल्लेबाजों में तीन के साथ यह दिलचस्प बात है कि उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा किया। पहले कैर्न्स ने, फिर सरवन ने और अब वॉर्नर ने भारत के खिलाफ शतक जमकर यह कारनामा किया। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख