Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विटोरी ने पुणे के खिलाफ गेल को बाहर करने को सही ठहराया

सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (14:51 IST)
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट के खिलाफ क्रिस गेल को बाहर करके शेन वॉटसन को टीम में लेने के फैसले को सही ठहराया।
 
विटोरी ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद हमने सोचा कि हमारे पास एक गेंदबाज कम है और वॉटसन हमें वह मौका देता है। वह बल्ले और गेंद दोनों से अपनी उपयोगिता साबित कर चुका है। 
 
टी-20 में वह अद्भुत हरफनमौला है और हमने उसकी इसी खूबी की वजह से उसे मौका दिया। वॉटसन बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 44 रन दिए और सिर्फ 14 रन बनाए। 
 
विटोरी ने कहा कि डैथ ओवरों की खराब गेंदबाजी का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने पहले 18 ओवर में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन आखिरी 2 ओवरों में 30 रन गंवाए जिससे दबाव बन गया। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख