biodatamaker
✕

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में लौट सकते हैं डेल स्टेन

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (23:45 IST)
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 से 26 मार्च तक होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से मैदान में वापसी कर सकते हैं। 34 साल के स्टेन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। स्टेन दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने से महज तीन विकेट दूर हैं। 
 
उन्होंने एक स्थानीय रेडियो से कहा कि मैं तीसरे टेस्ट में वापसी करने का प्रयास कर रहा हूं। मैं भी अब मैदान पर क्रिकेट और अन्य चीजों को घटित होते देखना चाहता हूं। स्टेन ने इस वर्ष जनवरी में न्यूलैंड्स में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में वापसी की थी जिसे दक्षिण अफ्रीका ने जीता था लेकिन फिर एड़ी की चोट के कारण वे मैदान से बाहर हो गए थे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख