1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Dale Steyn and Kagiso Rabada may join the World Cup

विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे रबाडा और स्टेन, कोच गिब्सन ने जताया विश्वास

Dale Stain
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने विश्वास जताया है कि तेज गेंदबाज डेल स्टेन और कैगिसो रबाडा इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच से पूर्व ठीक हो जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका को 30 मई को मेजबान इंग्लैंड से पहला मैच खेलना है। स्टेन और रबाडा दोनों को चोट के कारण आईपीएल बीच में छोड़ना पड़ा था लेकिन रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट लिए थे।

गिब्सन ने कहा, रबाडा और डेल दोनों को फिटनेस समस्या थी लेकिन अब वे तेजी से फिट हो रहे हैं। उन्होंने कहा, आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी भी फिट हैं। हम सब अलग-अलग थे लेकिन अब पूरी टीम एक है और बहुत अच्छा लग रहा है। हमने कल साथ में खाना खाया और विश्व कप की तैयारी शुरू की।
अगला लेख
वर्ल्ड कप से पहले कोहली ने खोला राज, यह है महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी खूबी