Hanuman Chalisa

प्रवासियों के कारण स्वीडन में लोकप्रिय हो रहा क्रिकेट

सोमवार, 18 जून 2018 (21:54 IST)
स्टॉकहोम। स्वीडन के मैदानों पर अब बल्ले और गेंद की चमक दिख रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रवासियों के कारण इस देश में क्रिकेट धीरे-धीरे लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है। ऐसे देश में जहां आइस हॉकी का दबदबा है, वहां 10 साल पहले तक बमुश्किल ही किसी को क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस खेल की लोकप्रियता बढ़ी है।
 
 
स्वीडन के विभिन्न शहरों में अब 65 टीमें हैं। स्वीडिश क्रिकेट महासंघ के अध्यक्ष तारिक जुवाक ने कहा कि 3 या 4 साल पहले स्वीडन में 13 क्लब थे तथा खिलाड़ियों की संख्या 600 या 700 थी।
 
महासंघ के अब 4 डिवीजन हैं और 2,000 से अधिक खिलाड़ी उससे जुड़े हैं। इनमें से आधे खिलाड़ियों के पास स्वीडन की नागरिकता है जबकि बाकी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं। केवल कुछ खिलाड़ी ही स्वीडन में जन्मे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख