Hanuman Chalisa

पुजारा ने रिजवान को कहा जन्मदिन मुबारक तो पगला गए पाकिस्तानी फैंस

शुक्रवार, 3 जून 2022 (16:16 IST)
चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद रिजवान ने काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए एक साथ काफी समय बिताया है। दोनों में दोस्ती भी हो गई और चेतेश्वर पुजारा ने मोहम्मद रिजवान को गुरुवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेशित की।

पुजारा और रिजवान ने पिछले महीने के शुरू में डरहम के खिलाफ 154 रन की साझेदारी की थी। इन दोनों के एक ही टीम से खेलने पर सोशल मीडिया में सकारात्मक टिप्पणियां भी देखने को मिली थी। वर्ष 2021 में आईसीसी के वर्ष खिलाड़ी चुने गये रिजवान अटूट एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करने के मामले में पाकिस्तान के यूनिस खान और फवाद आलम को विशेष श्रेणी में रखते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने पुजारा को भी इस सूची में शामिल कर लिया है।

रिजवान ने पुजारा की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘वह बहुत अच्छा और प्यारा इंसान है। उनकी एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता लाजवाब है। अगर आपको उनसे कुछ सीखने का मौका मिलता है, तो आपको यह सीखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एकाग्रता को लेकर मैंने यहां के कोच को भी बताया। मेरे पूरे करियर में मैंने जिन खिलाड़ियों को एकाग्रता के मामले में अव्वल पाया उनमें यूनिस भाई, फवाद आलम और वह (पुजारा) शामिल हैं।’’

रिजवान ने कहा, ‘‘एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने के मामले में पूजारा मेरी सूची में दूसरे और फवाद आलम तीसरे स्थान पर हैं। मैं इन तीन खिलाड़ियों को इस मामले में अव्वल आंकता हूं। ’’नियमित तौर पर सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने से लंबे प्रारूप में बल्लेबाजी प्रभावित हो सकती है और रिजवान ने कहा कि पुजारा की सलाह ने इसमें उनकी मदद की।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख