Hanuman Chalisa
✕

Sydney Test : चेतेश्वर पुजारा का सीरीज में तीसरा शतक, लक्ष्मण से निकले आगे

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (17:05 IST)
सिडनी। 'श्रीमान भरोसेमंद' चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां  जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 130 रनों की पारी खेली, जो उनके करियर का 18वां टेस्ट शतक है। इसी  के साथ उन्होंने पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ दिया है।


पुजारा ने भारत की पहली पारी में सुबह दूसरे ओवर से खेलना शुरू किया और 130 रन बनाकर मैदान से नाबाद  लौटे। उन्होंने मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर अपने 100 रन पूरे किए, जो मौजूदा सीरीज में उनका 3रा  शतक है। इससे उन्होंने पूर्व मौजूदा सीरीज के एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में 123 और मेलबोर्न में तीसरे  टेस्ट में 106 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं।

30 वर्षीय पुजारा के करियर के 68वें टेस्ट का यह कुल 18वां शतक भी है। मौजूदा सीरीज में उनके अब 428 रन  हो गए हैं जिसके साथ वे इस सीरीज में शीर्ष रन स्कोरर भी बन गए हैं। सिडनी में गुरुवार को पुजारा का शतक  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका 5वां टेस्ट शतक भी है। साथ ही यह पहला मौका है, जब पुजारा ने विदेश में किसी  टेस्ट दौरे में इतने शतक बनाए हैं।

भारतीय बल्लेबाज ने इसी के साथ पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को करियर में 17 टेस्ट शतकों के मामले में  भी पीछे छोड़ दिया है। वे उन एलीट बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जमीन  पर किसी एक सीरीज में 1,000 से अधिक गेंदें खेली हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख