शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. चेतेश्वर पुजारा ने स्वीकारा, गुलाबी गेंद से खेलना चुनौतीपूर्ण होगा
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 जून 2020 (09:09 IST)

चेतेश्वर पुजारा ने स्वीकारा, गुलाबी गेंद से खेलना चुनौतीपूर्ण होगा

Cheteshwar Pujara | चेतेश्वर पुजारा ने स्वीकारा, गुलाबी गेंद से खेलना चुनौतीपूर्ण होगा
मुंबई। भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को स्वीकार किया कि दिन-रात का टेस्ट बल्लेबाजों के लिए अलग तरह की चुनौती होगा, क्योंकि गुलाबी गेंद की रफ्तार और दृश्यता पारंपरिक लाल गेंद से काफी अलग होती है।
पुजारा ने 'सोनी टेन पिट स्टॉप' शो पर कहा कि दिन-रात का टेस्ट या गुलाबी गेंद से खेलना यह लाल गेंद से खेलने से बिलकुल अलग है। उन्होंने कहा कि प्रारूप भले ही एक है लेकिन गुलाबी गेंद की रफ्तार और वह दिखने में अलग होती है। बल्लेबाज को इसकी आदत डालनी होगी। उन्होंने कहा कि एसजी लाल गेंद से खेलने के आदी खिलाड़ियों के लिए गुलाबी गेंद चुनौतीपूर्ण होगी।
 
उन्होंने कहा कि यह आसान नहीं होगा, क्योंकि नेट पर काफी अभ्यास करना होगा। घरेलू स्तर पर यह आसान नहीं है। रणजी ट्रॉफी में एसजी लाल गेंद से खेलने वालों के लिए यह कठिन है। इसके लिए काफी अभ्यास चाहिए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान ने विश्व कप 2019 में भारत को कम आंकने की गलती की थी : वकार यूनुस