Hanuman Chalisa
✕

ब्रायन लारा की जबरदस्त पारी, महान क्रिकेटरों ने बुशफायर राहत कोष के लिए जुटाया धन

Updated: रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (15:54 IST)
pontingxi
मेलबर्न। महान क्रिकेटरों ने मिलकर रविवार को आयोजित चैरिटी मैच के जरिये आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों के लिए धन जुटाने में मदद की। इस मुकाबले में ब्रायन लारा ने खूबसूरत स्ट्रोक्स लगाते हुए 30 रन की नाबाद पारी खेली।
 
वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी ने मेलबर्न जंक्शन ओवल में कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव से दर्शकों को लुभाया और दो छक्के जमाए। इसके बाद उन्होंने स्टार सुसज्जित मुकाबले में दूसरे बल्लेबाज को मौका दिया।
 
कप्तान रिकी पोंटिंग जस्टिन लैंगर के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे, उन्होंने भी 26 रन बनाए, जिससे टीम ने 10 ओवरों में पांच विकेट पर 104 रन का स्कोर खड़ा किया।
 
एडम गिलक्रिस्ट ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद पर छक्का जड़ा और उनके आउट होने के बाद शेन वाटसन ने नौ गेंद में 30 रन बनाये। वॉटसन ने वसीम अकरम की गेंदों पर काफी रन जोड़े। गिलक्रिस्ट एकादश की टीम के शानदार प्रयास के बावजूद रिकी पोंटिंग एकादश ने एक रन से जीत हासिल की।
 
मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, 'ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के सभी क्रिकेटरों का शुक्रिया, हमने हाल में जंगल में लगी आग पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए 77 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि जुटाई।'

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख