suvichar
✕

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ने दरबार साहिब में माथा टेका

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (23:54 IST)
अमृतसर। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली मंगलवार को आध्यात्मिक केंद्र सच्चखंड श्री हरिमन्दर साहब श्री दरबार साहब में नतमस्तक हुए। ब्रेट ली श्री गुरु रामदास यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साईंसिस में सुनने से असमर्थ लोगों के सम्बन्ध में करवाए गए एक समागम में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

गुरू घर के दर्शन करने के पश्चात वह श्री गुरु रामदास लंगर में भी गए, जहां उन्होंने कुछ समय सेवा की। इस दौरान ब्रेट ली को श्री दरबार साहब के सूचना केंद्र में शिरोमणि समिति के सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला, सरदार सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड और शिरोमणि समिति के सचिव मनजीत सिंह बाठ ने गुरू बख़शीश सिरोपा, सच्चखंड श्री हरिमन्दर साहब का माडल और धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया।

आगंतुक पंजी में ब्रेट ली ने अपने अनुभव दर्ज़ करते हुए अपनी यात्रा को ख़ूबसूरत बताया और इसके लिए धन्यवाद के शब्द भी लिखे। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख