Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ग्लोबल टी20 के समाप्त होते ही क्रिकेट से लेंगे संन्यास

मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (14:48 IST)
आकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ग्लोबल टी-20 कनाडा के समाप्त होने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। 
 
टोरंटो नेशनल्स की तरफ से खेल रहे मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था लेकिन वह विश्व भर के टी-20 लीग में खेल रहे थे। 
 
इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 101 टेस्ट मैचों में 6453 रन बनाए जिसमें 12 शतक दर्ज हैं। उनका उच्चतम स्कोर 302 रन है। उन्होंने 260 वनडे में 6083 रन बनाए जिसमें 5 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 71 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2140 रन बनाए। 
 
मैकुलम ने अपने ट्विटर पेज पर आधिकारिक बयान में कहा, ‘मैं आज गर्व और संतुष्टि के साथ जीटी-20 कनाडा की समाप्ति के बाद सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं। मैं यूरो टी-20 स्लैम में नहीं खेलूंगा और मैं आयोजकों का उनके समर्थन और मेरे फैसले को समझने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मैने अपने 20 साल के पेशेवर कैरियर में जो हासिल किया है, उससे मैं गौरवान्वित हूं। मैने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए हमने अपनी शैली से दुनिया भर में सम्मान पाया। टी-20 क्रिकेट में मैने विभिन्न चुनौतियों का मजा लिया। मैं इस इत्मीनान के साथ खेल से विदा ले सकता हूं कि मैने अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रखी।’

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख