Daily Horoscope
✕

भुवनेश्वर कुमार की ट्रोलिंग पर गुस्सा हो गई उनकी पत्नी, कह डाले यह शब्द

Updated: गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (18:07 IST)
भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपुर नागर अपने पती की आलोचना पचा नहीं पा रही है। इस कारण उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में मध्यमगति के गेंदबाज को ट्रोल करने वालों पर अपना गुस्सा उतारा।

एशिया कप में भारत के सुपर 4 मैचों में हार का अहम कारण बने भुवनेश्वर कुमार का अंतिम ओवर में रन लुटाने का क्रम जारी है।

गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर में 19 रन देने के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी उसी गलती को दोहराया था। श्रीलंका के खिलाफ 17 रन देने के बाद मैच में औपचारिकता बची थी।

अंतिम मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भले ही अपने कमाल के प्रदर्शन से भुवनेश्वर कुमार एशिया कप में सबसे ज्यादा (11) विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हों लेकिन हर फैन को पता है कि एशिया कप से बाहर होने में भुवी का एक अहम योगदान था।

अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट जरूर लिये लेकिन टीम को उनसे दबाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्होंने 19वें ओवर में 16 रन दिए जिससे आस्ट्रेलिया 209 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने में सफल रहा।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख