Daily Horoscope
✕

बेन स्टोक्स ने बुमराह फैक्टर को खारिज किया, खुद को पंत का बड़ा प्रशंसक बताया

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (18:55 IST)
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मंगलवार को जसप्रीत बुमराह के पांच में से केवल तीन टेस्ट मैचों में उपलब्ध होने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए इसे ‘‘भारत की समस्या’’ करार दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम बुधवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगी।

बुमराह लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला जिससे शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम मज़बूत स्थिति में होने के बावजूद हार गई। प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाज़ इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने खास चुनौती पेश नहीं कर पाए।

भारत ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि बुमराह इंग्लैंड में किन तीन टेस्ट मैचों का हिस्सा होंगे। उन्होंने एक मैच खेला है और उन्हें अब अगले चार मैचों में से दो में खेलना है।

इंग्लैंड की टीम हालांकि बुमराह की उपलब्धता को लेकर चिंतित नहीं है और उसका ध्यान श्रृंखला में अपनी बढ़त मजबूत करने पर है।स्टोक्स ने मैच की पूर्व संध्या पर बुमराह से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘यह भारत की समस्या है। वे इससे निपट लेंगे। मैं इंग्लैंड का कप्तान हूं।’’

इंग्लैंड के कप्तान से जब भारतीय टीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी टीम है। वे हमेशा कड़ी टक्कर देते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं। उसके खिलाड़ी बहुत जुनूनी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों पर हमेशा दबाव होता है लेकिन भारत की तरफ से विशेष कर क्रिकेट में खेलने पर अन्य टीमों की तुलना में अधिक दबाव होता है। पिछले सप्ताह जो कुछ हुआ वह अतीत की बात है। यह नया मैच है और हम इसमें फिर से नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। ’’

स्टोक्स ने खुद को ऋषभ पंत का बड़ा प्रशंसक बताया जिन्होंने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पंत के आक्रामक अंदाज को देखकर इंग्लैंड का कप्तान भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाया था।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख