Hanuman Chalisa

बेन स्टोक्स वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (23:35 IST)
लंदन। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 फरवरी से शुरु होने जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 15 सदस्‍यीय टीम में शामिल किया है।


गत सितंबर में ब्रिस्टल नाइट क्लब में हुए झगड़े के मामले में जांच का सामना कर रहे स्टोक्स की इंग्लैंड की वनडे टीम में हाल ही में वापसी हुई थी, लेकिन साथ ही कहा गया था कि यदि उनके ऊपर आरोप तय हो जाते हैं तो उनके लिए इंग्लैंड की तरफ से खेलना मुश्किल हो जाएगा।

स्टोक्स को अब 13 फरवरी को ब्रिस्टल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होना है और उसी दिन इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी। टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के बाद इंग्लैंड को 25 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और ऐसा माना जा रहा है स्टोक्स इस सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए हुई नीलामी में स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। स्टोक्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिए जाने के बाद जो रूट की भी इंग्लैंड की वनडे टीम में वापसी हुई है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख