suvichar

18 घंटे तक ऑफलाइन रही बीसीसीआई की वेबसाइट

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (22:28 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट डोमेन का नवीनीकरण ना होने के कारण 18 घंटे तक ऑफलाइन रहने के बाद वेबसाइट की सेवाएं दोबारा बहाल हो गई हैं। दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बीसीसीआई.टीवी के डोमेन नवीनीकरण का भुगतान नहीं किया था।


इस डोमेन को आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने खरीदा था। वेबसाइट पंजीकरण करवाने वाली रजिस्टर.काम और नेमजेट.काम ने इस डोमेन नाम को सार्वजनिक बोली के लिए रखा था और उसे सात बोली मिली थी, जिनमें सबसे बड़ी बोली 270 डॉलर की थी।

यह डोमेन दो फरवरी 2006 से दो फरवरी 2019 तक वैध है। इसको अपडेट करने की तिथि हालांकि तीन फरवरी 2018 थी। बोर्ड की वेबसाइट रविवार की शाम तक चालू नहीं हो पाई थी और सबसे शर्मनाक स्थिति यह थी कि ऐसा तब हुआ, जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में दूसरा वनडे खेल रही थी।

बीसीसीआई वेबसाइट विभिन्न आयु वर्गों के स्कोर बोर्ड का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके अलावा इसमें बोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी दिए जाते हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली बोर्ड ने सितंबर में दो अरब 55 करोड़ डॉलर में स्टार स्पोर्ट्स को आईपीएल के मीडिया अधिकार बेचे थे। इसके अलावा बोर्ड को आईसीसी से सर्वाधिक 40 करोड़ 50 लाख डॉलर का राजस्व भी मिलता है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख