Govardhan puja
✕

श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वन-डे का स्टार्ट समय बदला

Updated: रविवार, 19 नवंबर 2017 (20:45 IST)
ई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वन-डे के स्टार्ट समय में बदलाव किया है। बीसीसीआई ने दो मेजबान संघों हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ और पंजाब क्रिकेट संघ से विचार-विमर्श करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में 10 दिसंबर और 13 दिसंबर को मोहाली में होने वाले पहले दो वनडे मैचों के समय में बदलाव किया है।
 
बीसीसीआई ने दोनों क्रिकेट संघों के दिसंबर में उत्तर भारत में मौसम के मिजाज के मद्देनजर किए गए आग्रह पर यह बदलाव किया है। दरअसल उस समय रात में ओस ज्यादा गिरती है इसलिए धर्मशाला और मोहाली में मैच 11.30 बजे शुरू होगा जबकि विशाखापट्नम में तीसरा मैच 1.30 बजे शुरू होगा। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख