Hanuman Chalisa

विराट भैया से क्यों डरते हैं छक्के उड़ाऊ ऋषभ पंत

शनिवार, 23 मार्च 2019 (16:29 IST)
नई दिल्ली। भारत के युवा विकेटकीपर, बल्लेबाज ऋषभ पंत को किसी भी गेंदबाज पर छक्के उड़ाने में बहुत मजा आता है, लेकिन उन्हें अपने कप्तान विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है।
 
पंत ने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि मुझे किसी से डर नहीं लगता है, लेकिन विराट भैया के गुस्से से डर लगता है।
 
उन्होंने साथ ही कहा कि लेकिन यदि आप सही कर रहे हो तो वह गुस्सा क्यों होंगे। यदि आप गलतियां करते हो और कोई गुस्सा होता है तो अच्छा है क्योंकि आपको गलतियों से ही कुछ सीखने को मिलता है।
 
विश्व कप टीम में जगह बनाने के दावेदार पंत पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे में विराट उस समय भड़क गए थे जब पंत ने महेंद्र सिंह धोनी की तरह स्टंपिंग करने की कोशिश में सिंगल दे दिया था।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख