सम्बंधित जानकारी
- ICC महिला वनडे रैंकिंग में भारत की मंधाना और झूलन टॉप पर बरकरार
- आईसीसी का बड़ा फैसला, अब टेस्ट में भी विराट भी दिखेंगे अपने नाम वाली जर्सी में
- इस क्रिकेटर ने 25 गेंदों में लगाया शतक, 1 ओवर में 6 छक्के लगाए
- विलियम्सन बने न्यूजीलैंड के प्लेयर ऑफ द ईयर, एमेलिया केर को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी का पुरस्कार
- 5 क्रिकेटर जो आज राजनीति की पिच पर हैं
ऋषभ पंत बोले, कोहली के गुस्से से डर लगता है
नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है। पंत ने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की अधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो में कहा कि मैं किसी से नहीं डरता लेकिन विराट भैया के गुस्से से डर लगता है।
पंत ने कहा, 'अगर आप सबकुछ सही तरह से कर रहे हो तो वो (कोहली) गुस्सा क्यों होगा। लेकिन अगर आप गलती करते हो और कोई आपसे नाराज हो जाता है तो...यह अच्छा है क्योंकि आप अपनी गलतियों से ही सीख लेते हो।'
पंत ने खेल के तीनों प्रारूपों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने को तैयार हैं। हालांकि उनकी विकेटकीपिंग से कभी कभार निराश हो जाते हैं।
हाल में कोहली गुस्सा हो गए थे जब पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान धोनी की तरह की स्टंपिंग के प्रयास में एक रन गंवा दिया था। (भाषा)
