शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Bangladesh cricketer Shuvo injured
Written By
Last Modified: ढाका , रविवार, 19 जून 2016 (07:56 IST)

गले पर लगी बाउंसर, क्रिकेटर अस्पताल में भर्ती...

गले पर लगी बाउंसर, क्रिकेटर अस्पताल में भर्ती... - Bangladesh cricketer Shuvo injured
ढाका। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एस शुवो को घरेलू लीग मैच में एक बाउंसर गले पर लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की उछलती गेंद पर चोट लगने से वह मैदान में ही गिर गए और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। उसे 24 घंटे निगरानी में रखा गया। डॉक्टरों ने कहा कि अब उसकी हालत स्थिर है।
 
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टर मोनिरूल अमीन ने कहा कि शुरुआती टेस्ट से पता चला है कि उसके दिमाग में कोई चोट नहीं लगी है और भीतर रक्तस्राव भी नहीं हो रहा है। फिर भी उसे एहतियातन निगरानी में रखा जाएगा।

चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 
ये भी पढ़ें
नहीं चला रोनाल्डो का जादू, पुर्तगाल-ऑस्ट्रिया मैच ड्रॉ