ramcharitmanas
✕

इंग्लैंड को फिर फिरकी में उलझाना चाहते हैं एगर

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2017 (15:15 IST)
सिडनी। सिडनी में इस हफ्ते होने वाले अंतिम एशेज टेस्ट में दूसरे स्पिन विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल एशटन एगर ने रविवार को कहा कि वे इंग्लैंड को एक बार फिर अपनी फिरकी में उलझाने के लिए तैयार हैं।
 
स्पिनर के रूप में पहली पसंद नाथन लियोन के साथ एगर को खेलने का मौका मिलता है या नहीं, यह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर निर्भर करेगा, जो अतीत में स्पिनरों के अनुकूल रही है।
 
जुलाई 2013 में एगर ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 98 रनों की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसी श्रृंखला में हालांकि 2 मैचों में वे 124 रन देकर सिर्फ 2 विकेट हासिल कर पाए जिसके कारण तब से सिर्फ 3 मैच और खेल पाए हैं।
 
वे इस साल बांग्लादेश में दोनों टेस्टों में खेलने वाले एगर ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को तैयार हैं।
 
एगर ने कहा कि टेस्ट मैच को लेकर अब मैं अधिक बेहतर महसूस कर रहा हूं। भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैचों (इस साल) में खेलना काफी अच्छा अनुभव रहा इसलिए अब मैं एससीजी में उतरने को लेकर निश्चित तौर पर बेहतर महसूस कर रहा हूं। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख