dipawali
✕

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज अपने नाम की

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (17:17 IST)
पर्थ। इंग्लैंड को वर्षाबाधित तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन पारी के अंतर से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज क्रिकेट श्रृंखला अपने नाम कर ली। मैच का रुख तय करने वाला दोहरा शतक जमाकर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में फिर खुद को स्थापित कर चुके कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी उपलब्धियों में एशेज खिताब भी जोड़ लिया। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में आज 218 रन पर आउट हो गई जिससे आस्ट्रेलिया ने एक पारी और 41 रन से जीत दर्ज की।
 
इसके साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की बढत 3-0 की हो गई। उसने ब्रिसबेन और एडीलेड टेस्ट भी जीता था। पैट कमिंस ने क्रिस वोक्स को 22 के स्कोर पर आउट करके जीत की औपचारिकता पूरी की। पांचवें दिन हालांकि काफी नाटकीयता देखने को मिली और वाका की पिच के साथ एक विवाद और जुड़ गया।
 
ऑस्ट्रेलिया ने कल ही इंग्लैंड के चार विकेट 132 रन पर गिरा दिए थे। इंग्लैंड को पारी की हार से बचने के लिए आज 127 रन और बनाने थे जबकि उसके आठ विकेट की बाकी थे। बारिश के कारण लंच से पहले एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसके बाद मैदान के दक्षिणी छोर की क्रीज के पास पिच के एक हिस्से पर काफी नमी देखी गई। वाका के मैदानकर्मियों ने पिच को सुखाने की काफी कोशिशें की लेकिन बार बार बारिश के कारण उनके काम में खलल पड़ा ।
 
खेल फिर शुरू होने के बाद टूटती पिच पर गेंद खतरनाक ढंग से उछाल ले रही थी। ऐसे में विकेट लगातार गिरते रहे और पहली पारी के शतकवीर जानी बेयरस्टा सिर्फ 14 रन ही बना सके। डेविड मालान 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख