Daily Horoscope
✕

पापा सचिन जैसे ही पहली पारी में 0 पर आउट हुए जूनियर तेंदुलकर

Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (17:20 IST)
कभी कभी क्रिकेट में ऐसे ही दिलचस्प संयोग देखने को मिल जाते हैं। अपना क्रिकेट करियर शुरु कर रहे अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ 11 गेंद खेलकर वह बिना कोई रन बनाकर पवैलियन लौट गए। ऐसा ही कुछ उनके पिता सचिन तेंदुलकर के साथ भी हुआ था। 
 
साल 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सचिन तेंदुल्कर को वकार युनूस ने शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। यही नहीं दूसरे मैच में भी सचिन बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर विश्वास कायम रखा और फिर सचिन ने इतिहास रच दिया। 
 
हालांकि पिता और पुत्र में अंतर यह है कि सचिन बल्लेबाज के तौर पर भारत में शामिल किए गए थे और अर्जुन तेंदुल्कर एक गेंदबाज के तौर पर अंडर 19 की टीम में शामिल किए गए हैं। अर्जुन तेंदुल्कर ने बुधवार को ही अपना पहला  अंतरराष्ट्रीय विकेट भी लिया था। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख