सम्बंधित जानकारी
- असम से दिल्ली पहुंची आक्रोश की 'आग', डीटीसी की 6 बसें जलाईं, हिंसा के बाद 15 मेट्रो स्टेशन बंद
- जामिया हिंसा के बाद पुलिस ने कहा- स्थिति नियंत्रण में, कुछ लोगों को हिरासत में लिया
- 'बाहरी' लोगों को पकड़ने के लिए जामिया परिसर में घुसी पुलिस
- सोनिया बोलीं, भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा नागरिकता संशोधन कानून
- उद्धव ठाकरे से भाजपा ने कहा, तत्काल लागू करो CAB
Amended Citizenship Bill मामले पर भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने जामिया के छात्रों को लेकर चिंता जताई
नई दिल्ली। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इरफान पठान ने संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में जामिया मीलिया इस्लामिया के कई छात्रों के घायल होने पर चिंता जताई है।
भारत के लिए 29 टेस्ट और 120 वनडे खेल चुके पठान ने ट्विटर पर ट्वीट किया, ‘राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तो चलते रहेंगे लेकिन मैं और हमारा देश जामिया मीलिया के छात्रों को लेकर चिंतित है।’
प्रदर्शनकारियों ने कल न्यू फ्रेंड्स कालोनी में 4 बसें और पुलिस की 2 गाड़ियां फूंक दी। प्रदर्शन् के दौरान छात्रों, पुलिस और दमकलकर्मियों समेत 60 लोग घायल हुए।
