Hanuman Chalisa
✕

IND vs ENG : पांचों टेस्ट नहीं खेल सकते सभी तेज गेंदबाज : स्टुअर्ट ब्रॉड

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (15:58 IST)
बर्मिंघम। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि भारत के खिलाफ एक अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उन्हें और जेम्स एंडरसन को रोटेट किया जाएगा ताकि उनके कार्यभार में संतुलन बनाया जा सके।
 
 
ब्रॉड ने कहा कि यह टॉस, पिचों और कार्यभार पर निर्भर करेगा। यदि 250 ओवरों के दो टेस्ट हो गए तो यह सोचना मुश्किल है कि सभी तेज गेंदबाज छह सप्ताह में पांचों टेस्ट खेलेंगे।
 
उन्होंने कहा, जब पिच सपाट हो और स्पिनर काफी काम कर रहे हो तो आपको इतनी गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती लेकिन जब गेंद रिवर्स स्विंग ले रही हो और पिच हरी भरी हो तो कई बार आपका काम कई गुना बढ जाता है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन पहले ही सूचित कर चुका है कि तेज गेंदबाजों का रोटेशन किया जाएगा। ब्रॉड ने कहा कि पहले ही इस पर चर्चा हो चुकी है कि किसी टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़े तो दुखी होने की जरूरत नहीं है। यह कोई निजी हमला या बाहर करना नहीं है बल्कि प्रबंधन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी को बराबर मौका मिले।
 
उन्होंने कहा कि वह कभी खराब फार्म की वजह से बाहर नहीं होना चाहते। उन्होंने कहा, मैं ऐसे मुकाम पर नहीं पहुंचना चाहता जब मुझसे कहा जाए कि वापिस लौटकर काउंटी क्रिकेट खेलो। आपके बाहर होने पर नए गेंदबाज आते हैं। आप टीम में रहते हैं तो ईकाई का हिस्सा रहते हैं। पांच टेस्ट मैचों में बदलाव तो किए जाएंगे लेकिन हम इसे समझते हैं। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख