Hanuman Chalisa
✕

स्पिनर राशिद खान को बिग बैग लीग का 'मैन ऑफ द मैच'

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (19:14 IST)
सिडनी। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग में शानदार पदार्पण किया और उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए चुना गया। बीबीएल ट्वेंटी-20 प्रतिस्पर्धा में खेलने वाले वे पहले अफगानी खिलाड़ी हैं।


एडिलेड स्ट्राइकर्स ने एडिलेड में हुए मैच में सिडनी थंडर पर 53 रन की जीत दर्ज की। उन्नीस वर्षीय राशिद ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके, जिसमें उनकी रांग उन गेंद काफी शानदार रही। राशिद ने पत्रकारों से कहा कि अफगानिस्तान के लिए इस तरह की बिग लीग में खेलना काफी मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रदर्शन करना और मैन ऑफ द मैच मिलना शानदार है। इस लीग में खेलना सपना था इसलिए यह मेरे देश, मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए गौरवभरा क्षण था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख