Hanuman Chalisa

हाइप को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा-सभी बल्लेबाज मैच जिता सकते हैं

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (16:30 IST)
एडीलेड। किसी भी मेगास्टार की तरह विराट कोहली को भी पता है कि इस समय पूरे ऑस्ट्रेलिया का फोकस उन पर है लेकिन वह इस हाइप को तूल नहीं देते और उनका मानना है कि उनके बारे में क्या बोला और लिखा जा रहा है, इस पर उनका बस नहीं है।
 
 
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का शुरू ही से एक ही सवाल रहा है कि पिछले दौरे पर यहां 692 रन बनाने वाले कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगाया जाएगा। पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इसे ज्यादा तूल नहीं देते। 
 
उन्होंने कहा, मैं इस हाइप को नहीं मानता। हमारे सभी बल्लेबाज अकेले दम पर कोई भी मैच जिता सकते हैं। मेरा 120 फीसदी यह मानना है और उन्हें भी खुद पर भरोसा है। बाहर लोग क्या सोचते हैं, वह हमारे नियंत्रण में नहीं है। मैं लोगों से यह नहीं कह सकता कि इस बारे में नहीं लिखे या बोले।

एडीलेड पर कोहली ने दो टेस्ट में तीन शतक जमाए हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, मुझे यह मैदान और यह शहर बहुत पसंद है। मुझे नहीं पता कि यह क्या जुड़ाव है लेकिन मुझे यहां आना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, हर क्रिकेटर का अपने देश के बाहर एक पसंदीदा मैदान होता है और मेरे लिए वह एडीलेड है। मैने यहां अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था। (भाषा) 
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख