बायो बबल तोड़ सड़क पर स्मोकिंग करते नजर आए श्रीलंका के 2 स्टार खिलाड़ी, बोर्ड ने लिया एक्शन
टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट के फैंस का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि, एक नए मामले ने जन्म ले लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी के साथ वायरल हो रही है, जिसमें श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला को इंग्लैंड के सड़कों पर सिगरेट पीते साफ़ देखा जा रहा है।
डिकवेला और मेंडिस दोनों को रविवार रात इंग्लैंड के खिलाफ हुए अंतिम टी20 मैच के बाद डरहम में सड़कों परा घूमते देखा गया। इस दौरान उनके हाथ में एक सिगरेट भी थी। इन दोनों खिलाड़ियों को न सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते देखा गया, बल्कि इन्होने बायो बबल नियम का भी उल्लंघन किया।
बायो बबल तोड़ने और इंग्लैंड की सड़कों पर घूमने को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अब जांच करेगा। श्रीलंकाई फैन द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर प्रतिकरिया देते हुए एसएलसी प्रमुख शम्मी सिल्वा ने कहा, 'जांच चल रही है क्योंकि उन्होंने (आचार संहिता) का उल्लंघन किया है।
कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला का यह वीडियो सामने आने के बाद अब श्रीलंका टीम के बायो बबल पर भी सवालियां निशान उठ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों को दौरा बीच में छोड़कर श्रीलंका उड़ान भरने के लिए कहा गया है।
हाल ही में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसके तीनों मैचों में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों देशों के बीच 29 जून से तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का भी आगाज होने जा रहा है। ऐसे में वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
SLC has decided to bring back cricketers Kusal Mendis and Niroshan Dickwella for breaching the bio-bubble.
— DANUSHKA ARAVINDA (@DanuskaAravinda) June 28, 2021
Video Credit - Nazzer Nisthar #ENGvSL pic.twitter.com/kfGrLC9MQv