• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
  6. न्यूजीलैंड को चाहिए तेंडुलकर जैसे खिलाड़ी
Written By भाषा

न्यूजीलैंड को चाहिए तेंडुलकर जैसे खिलाड़ी

रिचर्ड हैडली
महान ऑलराउंडर रिचर्ड हैडली ने कहा कि उन्हें भारत से सचिन तेंडुलकर जैसे खिलाड़ी को न्यूजीलैंड ले जाने की उम्मीद है और उन्हें देश के युवा क्रिकेटरों का अपने देश में स्वागत किया है।

हैडली ने निवेश के स्थान के तौर पर न्यूजीलैंड के प्रचार के लिए आयोजित सेमिनार के इतर कहा कि हम सचिन तेंडुलकर जैसे खिलाड़ी ढूँढ रहे हैं। अगर भारत में कोई युवा सुपर स्टार है तो हम उसे अपने देश में देखना पसंद करेंगे और देखेंगे कि क्या उनके लिए भविष्य में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका है। हैडली ने तेंडुलकर की तारीफ करते हुए कहा कि दाएँ हाथ के इस बल्लेबाज का करियर असाधारण रहा।

उन्होंने कहा कि उसका रिकॉर्ड खुद ब खुद सब कुछ बयाँ करता है। वह लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आँकड़ों के लिहाज से वह खेल के दोनों प्रारूपों में महानतम खिलाड़ी है। (भाषा)