• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. धोनी की एक साल की कमाई 50 करोड़ रुपए
Written By भाषा
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (16:16 IST)

धोनी की एक साल की कमाई 50 करोड़ रुपए

भारतीय कप्तान का एक रन 2 लाख 64 हजार का

धोनी की एक साल की कमाई 50 करोड़ रुपए - धोनी की एक साल की कमाई 50 करोड़ रुपए
FILE
भारतीय क्रिकेट कप्तान
 
यदि क्रिकेटरों की कमाई पर ही ध्यान दिया जाता है तो फोर्ब्स के हिसाब से सचिन तेंडुलकर की वार्षिक कमाई लगभग 39 करोड़, युवराज सिंह की 27 करोड़, राहुल द्रविड़ की 24 करोड़ तथा सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की लगभग लगभग 17 करोड़ रुपए है।

पत्रिका ने सितंबर में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि धोनी एक साल में एक करोड़ डॉलर की कमाई के बैरियर को छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं। इसमें कहा गया कि धोनी हमारी सूची में पहले स्थान पर हैं और वर्ष में एक करोड़ डॉलर की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

क्रिकेटरों की इस कमाई में हालाँकि उनकी विज्ञापनों आदि से अर्जित आय भी शामिल है जबकि गोल्फर, फुटबालर और टेनिस खिलाड़ी केवल अपने खेल के दम पर इससे अधिक कमाई करते रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सचिन महान, धोनी नंबर वन ब्रांड