dharma sangrah

रेलवे में खुला नौकरियों का खजाना, निकली 1 लाख 30 हजार वेकेंसियां...

Updated: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (14:28 IST)
बेरोजगार युवाओं के लिए रेलवे ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। रेलवे में नॉन टेक्नीकल, पारा मेडिकल स्टाफ, मिनिस्ट्रियल और टेक्नीकल पदों के लिए के लिए वेकेंसियां निकली हैं। कुल 1 लाख 30 हजार पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस सूचना के बाद युवा परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गए हैं।
 
इन पदों पर निकली वेकेंसियां : नॉन टेक्नीकल श्रेणी के तहत टिकट कले क्टर, टाइपिस्ट, टीटीई, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर जैसे पदों के लिए वेकेंसियां निकाली गई हैं। 28 फरवरी से इन पदों के लिए फॉर्म भरे जा सकते हैं।
 
दूसरी कैटेगिरी में पारा मेडिकल स्टॉफ के कई पद हैं। 4 मार्च से इस श्रेणी के तहत आवेदन किए जा सकेंगे। तीसरी कैटेगिरी मिनिस्ट्रियल पदों जैसे लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर आदि की है। इन पदों पर 8 मार्च से फॉर्म भरा जा सकेगा। चौथी श्रेणी के लिए टेक्निकल पदों पर 12 मार्च से आवेदन किया जा सकेगा। इस श्रेणी में जूनियर इंजीनियर, गैंगमैन, गेट मैन जैसे पद हैं।
 
रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे में कुल 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती किए जाने की घोषणा की थी। इसमें से फरवरी-मार्च 2019 तक प्रथम चरण के दौरान 1,31,428 पदों पर भर्ती होगी। चरण-2 के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत मई-जून 2020 से होगी और जो जुलाई-अगस्त 2021 तक पूरा हो जाएगी। इसके  अंतर्गत 99 हजार रिक्तियों को भरा जाएगा।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख