Hanuman Chalisa

UPPSC 2019 में हुआ बड़ा बदलाव, 33 की जगह 28 विषयों की होगी मुख्य परीक्षा

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (12:24 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग (public service Commission) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2019 (UPPSC 2019) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले मुख्य परीक्षा में 33 विषय होते थे, जो अब घटाकर 28 कर दिए गए हैं।
 
पहले मुख्य परीक्षा के लिए रिक्त पदों की संख्या के 18 गुना उम्मीदवारों को पास किया जाता था, लेकिन अब सिर्फ 13 गुना उम्मीदवारों को ही परीक्षा में पास किया जाएगा। इस परीक्षा में पहली बार आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
 
UPPSC 2019 परीक्षा से इस बार एसडीएम, डिप्टी एसपी समेत अन्य तकरीबन 300 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
 
यूपी पीसीएस परीक्षा (UP PCS Exam 2019) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर है, आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर है।
 
ALSO READ: 10वीं पास युवाओं के लिए BRO में 540 पदों पर निकलीं वेकेंसियां, सैलरी 18000 रुपए महीना
 
यूपी सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी जिनकी आयु 1 जुलाई 2019 को 21 और अधिकतम 40 वर्ष है।
 
यूपी सिविल सर्विसेज परीक्षा 3 चरणों में होती है। पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा होगी। दूसरे चरण में मेन परीक्षा होगी और तीसरे चरण में इंटरव्यू होगा।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख