manglik dosh calculator
✕

Sarkari Naukri : टीचर के पदों की निकली बंपर वेकेंसियां, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (10:10 IST)
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। उत्तरप्रदेश सरकार ने 69 हजार पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती करने के लिए आवेदन मंगाए हैं।
 
बेसिक शिक्षा विभाग के इन पदों को भरने के लिए यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस साल टीचरों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में कुछ बदलाव किए हैं। पिछले साल शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था, जबकि इस बार ओएमआर शीट पर वैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्नों को हल किया जाएगा।
 
यह है शैक्षणिक योग्यता : सहायक शिक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीएड की डिग्री होनी चाहिए। खास बात यह है कि इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकता है, जिसने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) पास की हुई हो।
 
ऐसे होगा चयन : योग्य उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में वैकल्पिक आधार पर प्रश्नों को हल करना होगा। सहायक शिक्षक के पद के लिए आवेदक को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी वर्ग के लिए शुल्क में 200 रुपए की छूट दी गई है।
 
जानें महत्वपूर्ण तारीखें : शिक्षकों के पदों के लिए 5 दिसंबर से आवेदन मांगे हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही जमा होंगे और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग अगले साल 6 जनवरी को परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा का परिणाम 22 जनवरी को आने की उम्मीद है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख