Daily Horoscope
✕

Teachers Recruitment in UP: 69000 सहायक शिक्षक की भर्ती की बाधाएं दूर, रिक्त पदों पर 30 को जारी होगा नियुक्ति-पत्र

Updated: शनिवार, 19 जून 2021 (17:36 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
 
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। 
 
करीब 6000 सहायक अध्यापकों की परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति की जाएगी जबकि 17 मई को जारी शासनादेश के तहत, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार चयन एवं जिला आवंटन सूची पर कार्यवाही निर्धारित समय सारिणी के अनुसार की जाएगी।
 
उन्होने कहा कि एनआईसी द्वारा प्राप्त चयन एवं जिला आवंटन सूची का प्रकाशन 26 जून को किया जाएगा। चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का जिला स्तर पर परीक्षण 28 और 29 जून जबकि 30 जून को पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
 
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से गत 4 वर्षों में लगभग 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करायी गई हैं। सभी चयन परीक्षाओं में नियमों का पूर्ण पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की गई। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तेजी से आगे बढ़ाते हुए आगामी समय में भी पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संचालित रखा जाएगा। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख