dharma sangrah

RBSE 10th Result 2020: राजस्थान कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों का ऐलान, छात्राओं ने मारी बाजी

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (19:31 IST)
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं।

करीब दो महीने की देरी के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आज यहां शिक्षा संकुल सभागार में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया।
 
परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद डोटासरा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम इस बार 80.63 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षा परिणाम 0.78 प्रतिशत अधिक रहा है। पिछले वर्ष 10वीं का परीक्षा परिणाम 79.85 प्रतिशत रहा था।
डोटासरा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 11 लाख 78 हजार 570 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 11 लाख 52 हजार 201 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 9 लाख 29 हजार 45 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण में 79.99 छात्र परीक्षार्थी और 81.41 छात्राएं परीक्षार्थी हैं।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते शिक्षा विभाग में शेष रही परीक्षाओं के पेपर विभाग ने करवाने की पहल की। उन्होंने कोरोना से संबंधित गाईड लाईन की पूर्ण पालना करते हुए बोर्ड की शेष रहे पेपर की परीक्षाएं करवाने और एक माह की रिकॉर्ड अवधि में पूर्ण पारदर्षिता से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए टीम एमजूकेशन, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जारोली तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख