sundarkand

RBSE : राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (20:32 IST)
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज सीनियर सेकंडरी (12वीं) परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम आज अजमेर मुख्यालय पर घोषित कर दिए। प्रदेश के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बटन दबाकर तीनों वर्ग विज्ञान, कला, वाणिज्य के परिणाम जारी किए।

बोर्ड का कुल औसत परिणाम 99.5 प्रतिशत रहा अर्थात कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पूर्व घोषित निर्धारित फार्मूले के तहत लगभग सभी परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया। विज्ञान वर्ग का 99.48 प्रतिशत, कला वर्ग का 99.97 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग का 99.72 उत्तीर्ण प्रतिशत रहा। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

डोटासरा ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद कहा कि तय फार्मूले के तहत कम समय में पूरी पारदर्शिता व गोपनीयता के साथ परिणाम जारी किए गए हैं, फिर भी यदि कोई शिकायत मिलने पर विचार करेंगे और सरकार समुचित निर्देश बोर्ड को देगी।

प्राइवेट बच्चों की परीक्षा के लिए भी प्लान तैयार हो रहा है, ताकि उनका भी साल खराब न हो। डोटासरा ने कहा, सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोना की दूसरी लहर में बंद किए गए स्कूल खोले जाने का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री जी लेंगे।

उन्होंने कहा, जिस तरह मोदी ने कोरोना को समझने में गलती की, हम स्कूलों को खोलने के फैसले पर गलती न कर समझदारी से फैसला लेंगे। डोटसरा के बोर्ड परिसर में होने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। पुलिस निगरानी में बोर्ड परिसर को रखा गया। परिणाम जारी करने के दौरान अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली भी उपस्थित रहे।(वार्ता) 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख