Hanuman Chalisa
✕

यूजीसी प्रमुख बोले, सीयूईटी, स्नातक व नेट के लिए अंकों का सामान्यीकरण खत्म होगा

छात्र सामान्यीकरण के बारे में चिंता जता रहे थे

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (22:24 IST)
UGC Decision: संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET-UG) और राष्ट्रीय अर्हता परीक्षा (NET)में इस साल से अंकों का सामान्यीकरण (generalization) समाप्त कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने नई दिल्ली में सोमवार को यह जानकारी दी।
 
कुमार ने कहा कि इस साल अंकों के सामान्यीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि किसी विषय की दोनों परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

ALSO READ: Punjab: कांग्रेस को लगा दूसरा झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी SAD में शामिल
 
छात्र सामान्यीकरण के बारे में चिंता जता रहे थे : सामान्यीकरण एक छात्र के अंक को इस तरह से संशोधित करने की एक प्रक्रिया है कि वे दूसरे के अंक के साथ तुलनीय हो जाए। यह तब आवश्यक हो जाता है, जब एक ही विषय की परीक्षा कई सत्रों में आयोजित की जाती है, प्रत्येक सत्र में अलग-अलग प्रश्नपत्र होते हैं। छात्र परीक्षा में उनके प्रदर्शन पर अनुचित रूप से प्रभाव डालने वाले अंकों के सामान्यीकरण के बारे में चिंता जता रहे थे।
 
कुमार ने कहा कि पहले हमें यथासंभव छात्रों को पहली पसंद का केंद्र प्रदान करने के प्रयास में एक ही विषय के लिए 2  या 3 दिनों में परीक्षा आयोजित करनी पड़ती थी। लेकिन इस वर्ष, ओएमआर प्रणाली अपनाने से बड़ी संख्या में केंद्र के रूप में विद्यालय और महाविद्यालय उपलब्ध होंगे जिससे हम एक ही दिन में देशभर में परीक्षा आयोजित करने में सक्षम होंगे। यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि यदि एक ही विषय के लिए परीक्षा कई दिनों में आयोजित की जाती है तो सामान्यीकरण की आवश्यकता होती है और यह एक वैज्ञानिक विधि है।

ALSO READ: वर्ष 1951 से अब तक कम से कम 35 उम्मीदवारों ने हासिल की निर्विरोध जीत
 
सीयूईटी-यूजी के लिए इस बार 15 से 24 मई तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित करने के पूर्व की व्यवस्था में बदलाव किया गया है जिसमें 15 विषयों के लिए सीयूईटी-यूजी पांरपरिक रूप से कागज और कलम आधारित परीक्षा होगी जबकि 48 विषयों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी तरह यूजीसी-नेट की परीक्षा पहले सीबीटी प्रणाली के तहत होती थी लेकिन इस बार 16 जून को कलम और कागज आधारित परीक्षा होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख