sundarkand
✕

Lucknow University की परीक्षाएं स्थगित, नया परीक्षा कार्यक्रम जारी

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (09:16 IST)
Lucknow University examinations postponed : अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन सरकार द्वारा छुट्टी घोषित किए जाने के कारण 22 जनवरी को होने वाली लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) की विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को स्थगित कर नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है।
 
एलयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी शिक्षण संस्थाओं में छुट्टी का ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय में उस दिन होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर संशोधित कार्यक्रम घोषित किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बायोकेमेस्ट्री, अंग्रेजी समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसे एलयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
 
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आगामी 22 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रखने के आदेश दिए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख