Hanuman Chalisa
✕

Government Job : LIC में निकली वेकेंसियां, सैलरी मिलेगी 75 लाख

Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (19:54 IST)
प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में लगी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
एलआईसी ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि सीएफओ का पद संविदात्मक प्रकृति का होगा और सीएफओ को प्रति वर्ष लगभग 75 लाख रुपये का वेतन मिलेगा।
 
नियुक्ति तीन साल या 63 साल की उम्र जो भी पहले हो, के लिए होगी। प्रदर्शन की समीक्षा अर्ध-वार्षिक आधार पर की जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2021 है।
 
सीएफओ नियुक्त करने का कदम वित्त विधेयक 2021 के माध्यम से जीवन बीमा निगम अधिनियम 1956 में संशोधन के बाद इस साल की शुरुआत में एलआईसी के शीर्ष पद को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय के बाद लिया गया है।
 
जीवन बीमा निगम के बड़े प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी के तहत, सरकार ने हाल ही में इसके लिये कानूनी सलाहकार के नामों को भी छांटा है।
 
सरकार का लक्ष्य जनवरी-मार्च 2022 में एलआईसी का आईपीओ लाना और उसे सूचीबद्ध करना है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने जुलाई में एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

सामरिक विनिवेश पर वैकल्पिक तंत्र के रूप में जाना जाने वाला मंत्रिस्तरीय पैनल अब सरकार द्वारा विनिवेश की जाने वाली हिस्सेदारी की मात्रा पर फैसला करेगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख