Daily Horoscope
✕

ISRO Recruitment 2019 : इसरो में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, निकली बंपर नौ‍करियां

Updated: सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (14:57 IST)
यदि आप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है।

ISRO ने टेक्निशियन, ड्राफ्ट्समैन, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, हिंदी टाइपिस्ट, कैटरिंग अटेंडेट, कुक, फायरमैन, हैवी व्हीकल ड्राइवर और लाइट व्हीकल ड्राइवर जैसे पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं।
 
कुल 182 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए isro.gov.in पर जाकर एप्लाई किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 6 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन से पहले योग्यता और निर्देशों को ध्यान से देख लें।
 
ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन : इन पदों पर 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों पर अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। योग्यता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इसरो द्वारा जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
 
सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन, कुक और ड्राइवर के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष है। हिन्दी टाइपिस्ट और कैटरिंग अटेंडेंट के लिए अधिकतम उम्र सीमा 26 वर्ष है। फायरमैन ए के लिए अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख