Daily Horoscope
✕

नौकरी की कर रहे हैं तलाश तो Post Office में निकली हैं बंपर वेकेंसियां

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (19:29 IST)
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इंडिया पोस्ट ने कर्नाटक पोस्टल सर्कल और गुजरात पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 4299  पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए 21 दिसंबर से आवेदन शुरू हो चुका है।

पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2021 है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

इनमें कर्नाटक पोस्टल सर्किल के अंतर्गत आने वाले कुल पदों की संख्या 2443 और गुजरात पोस्टल सर्किल के अंतर्गत आने वाले कुल पदों की संख्या 1856 है।

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10वीं पास की हो। साथ ही आवश्यक है कि 10वीं में कैंडिडेट के मैथ्स, इंग्लिश और लोकल लैंग्वेज में पासिंग मार्क्स हों।

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि आवेदक ने क्लास दसवीं तक वहां की लोकल लैंग्वेज पढ़ी हो। आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।

हालांकि आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए तय किया गया है। एससी, एससटी आवेदकों को नियमानुसार छूट मिलेगी। पदों से संबंधित अधिक जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख