Daily Horoscope
✕

BSF में भर्ती होने का शानदार मौका, 7वें वेतन आयोग के तहत मिलेगा वेतन, ऑनलाइन करें आवेदन

Updated: सोमवार, 16 मई 2022 (16:04 IST)
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर ग्रुप बी भर्ती 2022 के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी बीएसएफ में शामिल होना चाहते हैं तो 8 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 90 खाली पद भरे जाएंगे। इनमें इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) के 1 पद, सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) के 57 पद और जूनियर इंजीनियर या सब-इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) के 32 पद शामिल हैं।
 
इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा हो तथा जूनियर इंजीनियर या सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
 
बीएसएफ भर्ती 2022 अभियान में शामिल खाली पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती में शामिल पदों पर सरकारी नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख