dipawali
✕

गाड़ियों की लाइट जलाकर हुई परीक्षा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Updated: बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (17:58 IST)
मोतिहारी। बिहार में एक बार फिर जुगाड़ तकनीक दिखाई दी। हालांकि इससे सरकारी दावों की पोल भी खुलती है। अभी तक सरकारी अस्पतालों में मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन की खबरें आपने सुनी होंगी। अब परीक्षा भी इसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था में कराने का मामला सामने आया है।

मोतिहारी में इंटरमीडिएट की परीक्षा गाड़ियों की लाइट जलाकर पूरी कराई गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसे लेकर कलेक्टर ने सफाई भी दी है।

मोतिहारी के महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज पर दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। केंद्राधीक्षक नवनीत कुमार झा ने बताया कि यहां छात्राओं का सेंटर था।

दूसरी पाली में करीब 1200 परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। ऊपर हॉल में बैठने के लिए योजना बनाई गई थी, लेकिन बैठने को लेकर परेशानी हो गई। हंगामा बढ़ा तो प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सदर एसडीओ सौरव सुमन यादव व डीईओ संजय कुमार पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश के बाद परीक्षा शुरू हो सकी।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख