dharma sangrah
✕

कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं एम्स टॉपर एलिजा बंसल

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (19:55 IST)
चंडीगढ़। इस साल की प्रतिष्ठित एम्स एमबीबीएस परीक्षा में अव्वल रहीं पंजाब के संगरूर जिले की एलिजा बंसल कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं और लेहरागगा में अपनी सेवाएं देना चाहती हैं। उनके परिवार ने आज बताया कि यहां चिकित्सकों की कमी होने की वजह से वह यहीं रहकर सेवा करना चाहती हैं।

एलिजा को कल घोषित हुए एम्स एमबीबीएस परीक्षा परीणामों में पूरे भारत में नंबर एक रैंक हासिल हुई थी। एलिजा के पिता विजय कुमार ने कहा कि एलिजा कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं और लेहरागगा में सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि उनका इलाका पिछड़ा हुआ माना जाता है क्योंकि यहां योग्य चिकित्सक नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी हर दिन सात से आठ घंटे पढ़ाई करती हैं।

कुमार ने बताया कि एलिजा सोशल मीडिया से दूर रहीं और मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के मकसद से करती थी। परीक्षा में शीर्ष पर रहे चार छात्रों में से दो और पंजाब से थे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तीनों छात्रों को आज ट्विटर पर बधाई दी। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख