dharma sangrah
✕

खुशखबरी, 2019 से NEET और JEE मेंस की परीक्षा दो बार, एनटीए कराएगा परीक्षा

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (17:31 IST)
नई दिल्ली। नीट, जेईई मेन्स, यूजीसी नेट, प्रबंधन से जुड़ी सीमैट और फार्मेसी से जुड़ी जीपैट परीक्षाओं का आयोजन अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कराएगी। अब तक सीबीएसई ये परीक्षाएं कराती थी।
 
मानव सांसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एनटीए अब यूजीसी नेट की परीक्षा दिसंबर में आयोजित करेगी। नीट की परीक्षा का आयोजन हर साल फरवरी और मई में कराएगी। इसी तरह से जेईई (मेन्स) की परीक्षा हर साल जनवरी और अप्रैल में कराई जाएगी।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छात्र दोनों बार परीक्षा दे सकते हैं। प्रवेश के लिए दोनों में से उच्च प्राप्तांक पर विचार किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इन परीक्षाओं के संदर्भ में पाठ्यक्रम, प्रश्नों के रूप ओर भाषा के विकल्प के बारे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा की फीस में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 
 
जावड़ेकर ने बताया कि ये परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित होंगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में छात्रों को घर पर या किसी केंद्र पर अभ्यास करने की सुविधा दी जाएगी। यह मुफ्त होगा। हर परीक्षा कई तिथियों को आयोजित होगी अर्थात 4-5 दिनों तक चल सकती हैं। 
 
मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा आयोजन के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण सुधार है और इसे इस वर्ष से शुरू करने का निर्णय किया गया है। इस बारे में शनिवार को वेबसाइट पर कुछ सूचनाएं डाली जाएंगी और 2-3 दिनों में पूरी सूचना डाल दी जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र बैठते हैं, जबकि जेईई मेन्स में 12 लाख छात्र तथा यूजीसी नेट में 12 लाख छात्र बैठते हैं। सीमैट में 1 लाख छात्र और जीपैट में 40 हजार छात्र हिस्सा लेते हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख