Daily Horoscope
✕

CBSE 10वीं बोर्ड के पहले चरण की परीक्षा परिणामों की घोषणा, स्कूलों को मेल से भेजा रिजल्ट

Updated: शनिवार, 12 मार्च 2022 (12:06 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा की पहले चरण की परीक्षा के नतीजों की जानकारी स्कूलों को दे दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सीबीएसई ने घोषणा की थी कि वर्ष 2022 में बोर्ड की परीक्षा 2 चरणों में होगी। पहले चरण में मुख्य विषयों की परीक्षा पिछले साल 30 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच हुई थी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि 10वीं कक्षा की पहले चरण की परीक्षा के नतीजों से स्कूलों को सीबीएसई ने अवगत करा दिया है। केवल थ्योरी के अंक भेजे गए हैं, क्योंकि आंतरिक मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षाओं के नतीजे पहले ही स्कूलों के पास हैं। बोर्ड ने शुक्रवार को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए भी समय सारिणी जारी की। यह परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी।
 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 11 मार्च को 10वीं टर्म-1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लेकिन स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं देख सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई ने स्कूलों को मेल के जरिए रिजल्ट भेजा है।
 
स्टूडेंट्स अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं और जाकर अपना स्कोर कार्ड ले सकते हैं। स्कोरकार्ड में छात्रों के विषयवार अंकों का विवरण हो सकता है। स्कूल प्राधिकरण आधिकारिक शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से परिणाम को चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना स्कोर देख पाएंगे।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख