Hanuman Chalisa

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान, कला संकाय में लड़कियों ने किया टॉप

Updated: शनिवार, 30 मार्च 2019 (23:40 IST)
पटना। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12वीं) के शनिवार को घोषित परिणाम में विज्ञान और कला संकाय में लड़कियों ने टॉप किया है। इस साल इंटमीडिएट परीक्षा में सफलता का प्रतिशत 79.76 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल यह 52.71 प्रतिशत था।
 
बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की विज्ञप्ति में कहा गया कि रोहिणी प्रकाश ने विज्ञान संकाय में कुल 500 अंक में 473 अंक हासिल किए। रोहिणी रानी ने कला संकाय में 463 अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। कॉमर्स में 472 अंकों के साथ सत्यम कुमार ने टॉप किया है।
 
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके महाजन ने बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में तीनों संकायों के नतीजे की घोषणा की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए किशोर ने दावा किया कि इस साल कुल 79.76 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। पिछले साल 52.71 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए थे।
 
6 से 16 फरवरी के बीच हुई परीक्षा में तीनों संकाय के कुल 12,78,655 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे, इसमें से 10,19,855 छात्र-छात्राएं सफल हुए। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख