• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: मुंबई , रविवार, 19 अगस्त 2007 (19:27 IST)

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट -
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अगस्त को समाप्त सप्ताह में एक सप्ताह पहले की तुलना में 34 करोड़ 60 लाख डॉलर घटकर 228 अरब 99 करोड़ 60 लाख डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार इससे एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार 229 अरब 34 करोड़ 20 लाख डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था।

पिछले साल 11 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 165 अरब 09 करोड़ 40 लाख डॉलर के बराबर था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ एक सप्ताह पहले के 218 अरब 98 करोड़ 80 लाख डॉलर से घटकर 221 अरब 65 करोड़ 30 लाख डॉलर रह गईं। गत वर्ष 11 अगस्त को इस मद में 157 अरब 76 करोड़ 90 लाख डॉलर के बराबर राशि थी।