पहला डुएल सिम फोन
टाटा टेलीसर्विसेज ने सैमसंग के साथ मिलकर भारत के पहले डुएल सिम कार्ड वायरलेस फोन 'सैमसंग डुओ' को लांच किया है।
कंपनी के अध्यक्ष (इंटरप्राइज एवं हाई नेटवर्क) विनायक देशपांडे के अनुसार सीडीएमए एवं जीएसएम, दोनों रूपों में कार्य करने योग्य इस फोन में यह विशेषता है कि इसमें एक साथ दो सिमों का उपयोग किया जा सकता है। ऐसे ग्राहक जो अपने वर्तमान नंबर को बदले बिना नया नंबर लेना चाहते हैं, उनके लिए यह काफी उपयोगी एवं दो-दो मोबाइल फोन रखने की परेशानी से बचानेवाला साबित होगा। फोन में ब्लूटूथ, हैंडराइटिंग रिकगनिशन, टच स्क्रीन जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।