dharma sangrah
✕

धनतेरस पर कहां-कहां करें इनवेस्ट, सोना-चांदी से लेकर क्रिप्टो तक निवेशकों की नजर

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (12:01 IST)
दीपोत्सव के दौरान सदियों से धनतेरस पर खरीदी और निवेश का बहुत महत्व माना जाता है। इस अवसर पर लोग सोने और चांदी में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से लोगों का शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, म्युचुअल फंड आदि में भी निवेश का रुझान बढ़ा है। ऐसे में निवेश बहुत ही सोच-समझकर करना चाहिए अन्यथा को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
 
सोना-चांदी : धनतेरस पर लोग सोना-चांदी में निवेश करना पसंद करते हैं। दूसरे शब्दों में धनतेरस को भगवान धन्वंतरि की पूजा और कुछ नया जैसे सोना, चांदी या बर्तन खरीदकर मनाया जाता है। हमारे यहां दीपावली में होने वाले लक्ष्मी पूजन पर चांदी का सिक्का पूजा में रखा जाता है। ऐसे में सोना चांदी हमेशा की तरह इस बार भी निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है।  
 
शेयर बाजार : इन दिनों शेयर बाजार बूम पर है। उसकी तेज रफ्तार चाल से सभी हैरान है। सेंसक्स 60 हजार के स्तर के पार पहुंच चुका है। निफ्टी भी 18,000 के ऊपर है। ऐसे में निवेशकों की नजरें शेयर बाजार पर लगी हुई है। धनतेरस पर आप यहां निवेश कर सकते हैं।
 
म्युचुअल फंड : युवा निवेशक शेयर बाजार के साथ ही म्युचुअल फंड में भी निवेश पसंद करते हैं। इसमें शेयर बाजार की तुलना में रिस्क भी कम रहता है। शेयर बाजार में बढ़ते रिस्क को देखते हुए म्युचुअल फंड्स को बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसमें इक्विटी के साथ ही डेब्ट में भी निवेश किया जा सकता है।
 
क्रिप्टो करेंसी : इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी भी निवेशकों का ध्यान अपनी ओर तेजी से आकर्षित कर रही है। वे निवेशक जो ज्यादा तेजी से पैसा कमाना जानते हैं। इस करेंसी को भारत सरकार की मान्यता नहीं है ऐसे में इसमें सोच समझकर ही निवेश करना चाहिए।
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख