ramcharitmanas
✕

व्हाट्सएप ने अभिजीत बोस को बनाया स्थानीय प्रमुख

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (20:06 IST)
नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने भारत सरकार की विभिन्न मांगों में से एक महत्वपूर्ण मांग को पूरा करते हुए अभिजीत बोस को स्थानीय प्रमुख नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की। व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा कि बोस अगले साल की शुरुआत में कंपनी से जुड़ेंगे। वे कैलिफोर्निया से इतर गुरुग्राम में नई टीम तैयार करेंगे।
 
 
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी मैट इदेमा ने कहा कि व्हाट्सएप भारत के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम ऐसे उत्पाद तैयार करने को उत्साहित हैं, जो लोगों को एक-दूसरे से संपर्क करने में मददगार हो और भारत की तेजी से बढ़ रही डिजिटल अर्थव्यवस्था को समर्थन देता हो। उन्होंने कहा कि एक सफल उद्यमी होने के नाते बोस यह जानते हैं कि अर्थपूर्ण भागीदारियां कैसे तैयार की जाती हैं, जो देशभर में कंपनियों को मदद करे।
 
यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब सरकार फर्जी खबरों पर रोक लगाने को लेकर कंपनी पर दबाव डाल रही है। सरकार ने व्हाट्सएप को एक स्थानीय दल बनाने को भी कहा था, जो शिकायतों को दूर कर सके। बोस ईजटैप के सहसंस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख